रेल मार्ग से पैदल चलकर अहमदाबाद से पहुंचे उन्नाव
- फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से दूसरे राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। घर पहुंचने की चाह में लोग हजारों किमी का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। सोमवार को तीन युवक अहमदाबाद से रेलमार्ग के जरिए उन्नाव पहुंचे।
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में हरदोई जिले के तहसील बिलग्राम कस्बा निवासी तीन युवकों ने रेलमार्ग के रास्ते अपने घर का सफर पैदल चलकर 17 दिनों में पूरा किया। रास्ते में पड़ने वाले गांवों में उन्होंने खाना मांगकर खाया। युवकों का कहना था कि घर आने के लिए न ही उनके पास पैसे थे और न ही साधन।