पुलिस की जांच में जब बैंक स्टेटमेंट खंगाले गए तो मामला और बड़ा निकला। खाते से कुल लगभग 130 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए, जिससे यह साफ हुआ कि यह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र स्थित डपकेश्वर धाम के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लैपटॉप, कैश काउंटिंग मशीन, छह मोबाइल फोन, 28 चेकबुक, 39 हस्ताक्षरित चेक, 19 एटीएम कार्ड समेत बड़ी मात्रा में बैंकिंग और दस्तावेजी सामग्री बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग लोगों के नाम पर म्यूल खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन और निकासी करते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और वित्तीय व तकनीकी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।