फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU की बड़ी पहल: अब कागजों में नहीं, हकीकत में दिखेंगे AI के कमाल; रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलेंगे 10 लाख

Fri, 27 Mar 2026 10:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सीएएम-एआई रिसर्च प्रोजेक्ट स्कीम शुरू की है, जिसमें शिक्षकों को प्रोडक्ट या प्रोटोटाइप बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक की फंडिंग मिलेगी।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सीएसजेएमयू प्रशासन ने शिक्षकों के लिए सीएएम-एआई रिसर्च प्रोजेक्टर स्कीम शुरू की है। इसके तहत अब केवल रिसर्च पेपर तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए एआई बेस्ड प्रोडक्ट्स और प्रोटोटाइप बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस पहल के तहत दो प्रकार की फंडिंग दी जाएगी।

विज्ञापन

मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट एक साल का होगा और अधिकतम 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा। छह माह के माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए पांच लाख रुपये का फंड दिया जाएगा। यह योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में रुचि रखने वाले शिक्षकों के लिए है। हर चयनित प्रोजेक्ट में कम से कम एक वर्किंग एआई प्रोडक्ट या प्रोटोटाइप बनाना अनिवार्य होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
योजना शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट कैंपस, प्रशासन, कृषि, वित्त, कानून, सोशल साइंसेज और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में लागू होगी। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि एआई भविष्य की पहली जरूरत है और इस क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देकर आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें