फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएमयू के छात्रों को मिलेगा नि:शुल्क स्किल प्रशिक्षण, CSJMU और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के बीच एमओयू

Tue, 28 Jul 2026 06:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसजेएमयू छात्रों को नि:शुल्क स्किल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएसजेएमयू और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के बीच एमओयू साइन हुआ है। 
विज्ञापन
सीएसजेएमयू और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के बीच एमओयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों को करियर प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सोमवार को मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन हुआ। समारोह के दौरान मेधा लर्निंग फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्योमकेश मिश्रा ने बताया कि इस एमओयू के तहत विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी वह प्रतिस्पर्धी वातावरण में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सीएसजेएमयू छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसजेएमयू और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के बीच एमओयू - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू प्रिपरेशन, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें