फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसए कुलपति का इस्तीफा…मंडलायुक्त को सौंपा कार्यभार, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने लगाई थी फटकार

Wed, 29 Oct 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे की वजह 18 सितंबर को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा मंच से परिसर की गंदगी और अव्यवस्था पर व्यक्त की गई नाराजगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. आनंद कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसा तय था आखिरकार चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 13 अक्तूबर को इस्तीफा दिया था, जिसे मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 15 दिन बाद स्वीकार कर लिया। उन्होंने अग्रिम आदेश या छह माह की अवधि या नियमित कुलपति की नियुक्ति तक मंडलायुक्त को वीसी के पद का कार्यभार सौंपा है। विश्वविद्यालय प्रशासन में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक बागवानी पद पर कार्यरत डॉ. आनंद कुमार सिंह ने सीएसए में 26 मई 2023 को कुलपति का पद भार ग्रहण किया था। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्लेसमेंट, शिक्षकों की भर्ती, रिसर्च पर काफी काम किया। जापान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विवि में नई तकनीक भी लेकर आए। हाल ही में 18 सितंबर को हुए दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्रों को पदक देने के बाद अपने अध्यक्षीय भाषण में विश्वविद्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था को लेकर मंच से ही नाराजगी जताई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

टीम ने स्वच्छता को लेकर फिर चेताया था
समारोह में मौजूद कुलपति और अधिकारियों को राज्यपाल ने साफ-सफाई पर फटकार लगाते हुए कहा था कि कृषि विवि होने के बावजूद परिसर की स्थिति निराशाजनक है। आर्गेनिक खेती न करने पर भी काफी सुनाया था। इसी के बाद से कुलपति के इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गई थीं। दीक्षांत के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में राज्यपाल दोबारा शहर आई थीं। इस दौरान उनकी टीम ने एक फिर साफ सफाई को लेकर सीएसए का दोबारा निरीक्षण और बैठक की थी। इसमें टीम ने स्वच्छता को लेकर फिर चेताया था। इसी बीच कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने 13 अक्तूबर को इस्तीफा सौंप दिया। इसे राज्यपाल ने 28 अक्तूबर को स्वीकार कर मंडलायुक्त को चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें