फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए के छात्रों का होगा पांच लाख का बीमा, छात्राओं को भी सहूलियत

Thu, 05 Nov 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पढ़ाई के दौरान हादसा हो जाए या अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो सीएसए के विद्यार्थियों को अब आर्थिक चिंता नहीं सताएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) प्रशासन ने विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार परिसर में महिला डॉक्टर की तैनाती भी की गई है। इससे छात्राओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का भी भरोसा मिलेगा। दुर्घटना की स्थिति में पांच लाख रुपये तक का बीमा आर्थिक संबल बनेगा जबकि एक लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा उपचार में मददगार होगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में नियुक्त महिला डॉक्टर सुबह और शाम दो पालियों में विद्यार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार से सात बजे तक उनकी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। छात्राएं महिला डॉक्टर से बेझिझक अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां साझा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें