दीपावली पर पूजी गईं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को सम्मानजनक विदाई दिलाने के लिए अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को कानपुर कपड़ा कमेटी में व्यापारियों से पूजन के बाद मूर्तियां और पूजन सामग्री निर्धारित स्थान पर जमा कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
कपड़ा कमेटी के निदेशक रूमित सिंह सागरी ने कहा कि बाजार के करीब 2500 प्रतिष्ठानों से जुड़ी मूर्तियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ विदाई देना सभी का धार्मिक दायित्व है। दीपक गुप्ता और अमित दोसर ने भी व्यापारियों व क्षेत्रवासियों से अभियान में सहयोग मांगा। कमेटी ने पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने युवा परिवार के सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
अभियान में कपड़ा कमेटी के संजय गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, विश्वनाथ गुप्ता, अमित गुप्ता रिंकू, सत्यनारायण सिंहानिया, श्रीकृष्ण गुप्ता, राधेश्याम माहेश्वरी, करण राज बोहरा, युवा परिवार के अलंकार ओमर, तरुण ओमर, वरुण ओमर, बृजेश ओमर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।