फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: छात्र को अगवा कर पीटा, दोस्त पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Aug 2022 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में बिधनू के सेन पूरब पारा गांव में बाइक सवार युवकों ने रंजिश में इंटर मीडिएट के छात्र अरुण को अगवा कर लिया। उसे बंधक बनाकर पीटा। मदद को पहुंचे दोस्त पर तमंचे से फायर झोंक दिया। सब्जी व्यापारी तुलसीराम राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अरुण के दोस्त अभय के भाई से गांव के ही रानू सिंह, अंकित यादव और आमू गौतम से विवाद चलता है।

विज्ञापन


बेटा अरुण गांव में एक चाय की दुकान में बैठा था। तभी रानू, अंकित और आमू उसे बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने अरुण से तमंचे के बल पर अभय को कॉल कर जंगल में बुलाने को कहा। विरोध पर उसे नग्न करके डंडे से पीटा।

अभय के जंगल में आते ही तीनों ने दोनों को बंधक बना लिया, इसके बाद उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। आरोपियों ने उनकी पिटाई का वीडियो भी बनाया। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे। कार्यवाहक थाना प्रभारी रवि दीक्षित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें