फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर क्रिकेटर्स और केडीएमए ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की द्वितीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को कानपुर क्रिकेटर्स ने 10 रन से और केडीएमए ने 25 रन से अपने-अपने मैच जीते। दोनों मैच कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए। पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। टीम से समन्वय दीक्षित ने 97 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जय तिवारी और निशांत गौड़ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं विनर्स क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


टीम से सार्थक लोहिया ने 71 और प्रियांशु रावत ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अशोक कुमार ने दो और शशांक अवस्थी ने एक विकेट लिया। वहीं दूसरे मैच में केडीएमए की टीम ने 17.3 ओवर में 122 रन बनाए। टीम से माही कटियार ने 39 और सुधांशु चौहान ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवेंद्र और मोहम्मद आतिफ खान ने तीन-तीन, कृष्ण चावला और आलोक साहू ने दो-दो विकेट लिए। वहीं ग्रेजुएट क्लब की टीम 18.3 ओवर में 97 रन पर आउट हो गई।

टीम से देवाशीष ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित राजपूत और श्याम दीक्षित ने तीन-तीन, सौरभ सिंह ने दो विकेट झटके। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शाखा प्रबंधक एसके सेठ ने किया। मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह सहित दिनेश कटियार, पीएस नेगी, राजेश वर्मा, निर्मल सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश मिश्रा, पंकज भाटिया, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें