कानपुर। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बख्तौरीपुरवा नई बस्ती निवासी इलेक्ट्रीशियन राकेश (50) ने रविवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राकेश के परिवार में पत्नी सुलेखा, बड़ी बेटी अंशिका और छोटी अनामिका हैं। हनुमंत विहार इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। रविवार रात भी दंपती में झगड़ा हुआ था। इसके बाद राकेश ने गुस्से में पहले लैपटॉप के चार्जर के तार से खुद का गला कसने का प्रयास किया। किसी तरह बेटियों ने उन्हें बचा लिया। इस दौरान छोटी बेटी अनामिका की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर नजदीकी डॉक्टर के पास चले गए। वहां से लौटने पर पिता ने अनामिका का हालचाल लिया और इसके बाद कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)