दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां
इस दौरान टीम ने वहां मौजूद महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों, डिजिटल सुरक्षा और एप्स और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या पर त्वरित निस्तारण का पूरा भरोसा दिलाया।