फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आधी रात लुटेरों का आतंक, दंपती पर धारदार हथियारों से हमला, सीसीटीवी उपकरण और बाइक लूटी, जांच शुरू

Sat, 08 Aug 2026 08:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में खेतों में बने एक सुनसान मकान में रह रहे मोहम्मद कल्लू और उनकी पत्नी शाहजहां पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। लुटेरे दंपती की बाइक और सीसीटीवी उपकरण लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल पीड़िता अपनी दो साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर मदद के लिए 500 मीटर तक दौड़ती रही।
विज्ञापन
दंपती पर धारदार हथियार से हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के देवषङ गांव में शुक्रवार की आधी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुख्य मार्ग से दूर खेतों में बने मकान में रह रहे एक दंपती को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और घर में लूटपाट के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद कल्लू (40), अपनी पत्नी शाहजहां (35) और दो साल की मासूम बेटी के साथ गांव से करीब 700 मीटर दूर खेतों में बने मकान में रहते हैं। बीती रात बदमाश पहले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख ऊपर की ओर कर दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

http://



दंपती पर जानलेवा हमला

इसके बाद वे घर के अंदर दाखिल हुए और सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद कल्लू गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए, जबकि शाहजहां भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। बदमाश जाते-जाते उनकी बाइक और सीसीटीवी का डीवीआर व उपकरण भी साथ ले गए।

खून से लथपथ महिला, मासूम को गोद में लेकर मांगती रही मदद
घटना के बाद एक हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। गंभीर रूप से घायल शाहजहां अपनी रोती हुई दो साल की बच्ची को गोद में दबाए, अंधेरे में बचाव-बचाव चिल्लाते हुए खेतों के बीच से लगभग 500 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान तक पहुंची। वहां उन्होंने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस
रात करीब 1:16 बजे सूचना मिलने के महज 10 मिनट के भीतर साढ़ पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें