फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्रांडेड सीमेंट का नकली खेल, इस्पात नगर में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में नकली सीमेंट जब्त, जांच जारी

Wed, 14 Oct 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इस्पात नगर स्थित एक फैक्टरी में नामी एसीसी और अंबुजा सीमेंट के पैकेटों में नकली सीमेंट बेचे जाने के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी की सतर्कता टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से लगभग 1,000 बोरी (एक हजार पैकेट) नकली सीमेंट बरामद की है।
विज्ञापन
फैक्टरी में पड़ा नकली माल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के इस्पात नगर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट तैयार कर बेचने का मामला सामने आया है। एसीसी और अंबुजा जैसी नामी सीमेंट कंपनियों के रैपर में घटिया व मिलावटी सीमेंट भरकर बाजार में खपाया जा रहा था। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी की जांच टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से इस्पात नगर स्थित एक फैक्टरी में आकस्मिक छापेमारी की।

विज्ञापन

फैक्टरी परिसर में प्रवेश करते ही पुलिस और जांच टीम के होश उड़ गए। वहां बड़े पैमाने पर ब्रांडेड सीमेंट बोरियों में रि-पैकिंग का काम चल रहा था। टीम ने मौके से लगभग 1,000 बोरी (पैकेट) तैयार नकली सीमेंट बरामद की है। इसके अलावा भारी मात्रा में खाली नकली रैपर, बोरियां सिलाई करने वाली मशीनें और मिलावट में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



भवन निर्माण सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे जालसाज

जांच टीम के अनुसार, यह गिरोह सस्ते और घटिया डस्ट व लोकल सीमेंट को एसीसी और अंबुजा के असली पैकेटों में भरकर बाजार में कम दामों पर सप्लाई करता था। इससे न केवल कंपनियों के राजस्व और साख को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि आम जनता के मकानों व निर्माण कार्यों की मजबूती के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फैक्ट्री संचालक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें