उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना महामारी अपना कहर बरपा रही है। हर रोज हो रही मौतों को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। न ऑक्सीजन की व्यवस्था है न अस्पतालों में बेड की। लोग सड़कों पर अपनी जान गवां रहे हैं।
कानपुर में शुक्रवार को कोरोना से 20 और रोगियों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में 24 घंटे में पहले छह मौतें दर्शाईं, बाद में इसे संशोधित करते हुए 20 किया। वहीं कोरोना के 1992 नए मरीज मिले, जबकि इससे ज्यादा 2034 मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
शहर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18738 हो गई है। कोरोना से अब तक 1166 लोग मर चुके हैं। कोरोना संक्रमित सात रोगियों की मौत हैलट में, छह मरीजों की मौत नारायणा हॉस्पिटल में, तीन की जेएल रोहतगी चिकित्सालय में, एक-एक एक मरीज की मौत रीजेंसी, रामा, द्विवेदी हॉस्पिटल, कांशीराम चिकित्सालय में हुई। इनमें ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड रहे, लेकिन कोरोना के गंभीर लक्षण सभी रोगियों में थे।
निमोनिया होने से सांस तंत्र फेल हो गया। हैलट के कोविड अस्पतालों के वेंटिलेटर भरे हुए हैं। अब तक शहर में 70415 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को 104 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी की गई। अब तक कुल 50511 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7915 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 2487 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिनमें से 631 में संक्रमण का पता चला। 5425 अन्य की आरटीपीसीआर, 3 की ट्रूूनॉट, सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।