फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: ब्लैक फंगस के एक रोगी समेत नौ कोरोना रोगियों की मौत

Wed, 26 May 2021 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस वायरस का खतरा हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 29 साल के युवक में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का भी संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ब्लैक फंगस के रोगी समेत कोरोना संक्रमित नौ और रोगियों की मौत हो गई। चमियानी पुरवा के रहने वाले 29 साल के युवक को कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का भी संक्रमण था। इससे उसकी दाहिनी आंख खराब हो गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही युवक को निमोनिया हो गया, जिससे सांस तंत्र फेल हो गया था। छह रोगियों की मौत हैलट में हुई है। इसके अलावा एक रोगी की एयरफोर्स हॉस्पिटल, एक की कृष्णा अस्पताल और एक की मेडि हेल्प अस्पताल में मौत हुई है। अब तक कोरोना से कुल 1675 रोगियों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को कोरोना के 59 नए संक्रमित मिले और 394 संक्रमित कोरोना से जंग जीत गए। नगर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित 82061 हैं। इनमें 79269 इलाज से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10 हजार 161 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें