अनवरगंज और ब्रह्मावर्त स्टेशन हो सकता है बेहतर विकल्प
इन आइसोलेशन कोच के लिए अनवरगंज स्टेशन पर स्थापित करना आसान होगा। क्योंकि यह स्टेशन दिल्ली-हावड़ा रूट पर नहीं है, लिहाजा ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा। वहीं, अनवरगंज स्टेशन से फर्रुखाबाद रेल लाइन के लिए ट्रेन पकड़नी होगी, वह रावतपुर, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन से भी आ जा सकता है। इसके अलावा नया बना बिठूर का ब्रह्मावर्त रेलवे स्टेशन भी उपयुक्त होगा।
राज्य सरकार की मांग पर आइसोलेशन कोचों को रेलवे पहुंचाने को तैयार है। जहां ये कोच इलाज के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं, वहां की तर्ज पर कानपुर में भी रेलवे ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था जिला प्रशासन के सहयोग से कर सकता है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल
रेलवे की ओर से तैयार किए गए आइसोलेशन कोच बेशक बेहतर विकल्प हैं लेकिन हमारे पास नर्सिंग स्टाफ की कमी है। रेलवे अगर अपने डॉक्टर मुहैया कराता है तो जरूर उनके कोचों की सेवाएं ली जाएंगी। फिलहाल दूसरे विकल्पों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। - डॉ. राजशेखर, कमिश्नर