महाराष्ट्र और गुजरात में काम करने वाले यूपी-बिहार के प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की गईं 18 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें एक सप्ताह तक और चलेंगी। इससे यात्री अपने घर ट्रेन में रिजर्वेशन कराकर आसानी से आज जा सकेंगे। बढ़ाई गई ट्रेनों में अधिकतर साप्ताहिक हैं।
- ट्रेन संख्या 09035/09036 मुंबई मंडुआडीह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 18 मई मंगलवार को चलेगी, वहीं वापसी में मंडुआडीह से 20 मई गुरुवार को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09049/09050 मुंबई समस्तीपुर विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 15,17,18 और 21 मई को चलेगी, जबकि वापसी में समस्तीपुर से 17,19,20 और 25 को चलाई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 09061/09062 बांद्रा बरौनी विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 17 मई और बरौनी से 20 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09073/09074 बांद्रा गोरखपुर विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 16,19 और 20 मई को जबकि गोरखपुर से 18,21 व 22 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09099/09100 बांद्रा मऊ विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 मई जबकि मऊ से 20 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09117/09118 मुंबई सेंट्रल से भागलपुर विशेष ट्रेन मुंबई से 14 मई को जबकि भागलपुर से 17 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09123/09124 बांद्रा टर्मिनस और गाजीपुर सिटी से ट्रेन 17 मई को जबकि गाजीपुर सिटी और वलसाड से 19 मई को जाएगी।
- ट्रेन संख्या 09127/09128 सूरत सूबेदारगंज विशेष ट्रेन सूरत से 17 मई को जबकि सूबेदारगंज से 18 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09129/09130 वडोदरा जंक्शन से दानापुर विशेष ट्रेन वडोदरा से 17 मई को जबकि दानापुर से 18 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09131/09132 वडोदरा जंक्शन से सूबेदारगंज विशेष ट्रेन वडोदरा से 15 मई को जबकि सूबेदारगंज से 16 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09175/09176 मुंबई सेंट्रल से भागलपुर विशेष ट्रेन मुंबई से 16 मई को जबकि भागलपुर से 18 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09177/09178 मुंबई सेंट्रल से भागलपुर विशेष ट्रेन मुंबई से 19 मई को जबकि भागलपुर से 22 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09181/09182 बांद्रा टर्मिनस से दानापुर वडोदरा सुपर फास्ट विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से दानापुर 18 मई को जबकि दानापुर से वडोदरा 20 मई को जाएगी।
- ट्रेन संख्या 09303/09304 डॉ. अंबेडकर नगर से गुवाहाटी विशेष ट्रेन डॉ. अंबेडकर नगर से 21 मई को जबकि गुवाहाटी से 24 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09453/09454 अहमदाबाद समस्तीपुर विशेष ट्रेन अहमदाबाद से 23 मई को जबकि समस्तीपुर से 26 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09467/09468 अहमदाबाद दानापुर विशेष ट्रेन अहमदाबाद से 16 मई को जबकि दानापुर से 18 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09501/09502 ओखा गुवाहाटी विशेष ट्रेन ओखा से 14 मई को जबकि गुवाहाटी से 17 मई को चलेगी।
- ट्रेन संख्या 09521/09522 राजकोट समस्तीपुर विशेष ट्रेन राजकोट से 19 मई को जबकि समस्तीपुर से 22 मई को चलेगी।