घर के किसी शख्स को अपना तौलिया वगैरह इस्तेमाल न कर दें। कोरोना से ठीक हो चुके कुछ रोगियों की तबीयत फिर बिगड़ रही है। जाजमऊ के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने घर में पुराना टूथ ब्रश साफ करके इस्तेमाल किया।
अगर कोई कोरोना संक्रमित रोगी ठीक हो गया है और उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ गई है तो वे अपना कुछ पुराना सामान बदल दें। दरअसल, पुराने टूथ ब्रश, टंग क्लीनर आदि के इस्तेमाल से संक्रमण दोबारा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरानी तौलिया, रुमाल आदि के इस्तेमाल में परहेज बरते। घर के किसी शख्स को अपना तौलिया वगैरह इस्तेमाल न कर दें। कोरोना से ठीक हो चुके कुछ रोगियों की तबीयत फिर बिगड़ रही है। कानपुर में जाजमऊ के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने घर में पुराना टूथ ब्रश साफ करके इस्तेमाल किया।
छह दिन के बाद फिर तबीयत बिगड़ गई। इसी तरह के कुछ रोगियों ने हैलट के विशेषज्ञों से अपनी दिक्कत बताई। इन रोगियों ने डॉक्टरों को बताया कि अस्पताल से घर जाने के बाद उन्होंने पुराना टूथ ब्रश, टंग क्लीनर आदि पानी से धोकर फिर इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
इन रोगियों की अस्पताल में एक्सरे रिपोर्ट ठीक आई थी और आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी निगेटिव थी। घर जाने के बाद फिर खांसी और सांस फूलने की दिक्कत बढ़ी तो एक्सरे कराया। एक्सरे रिपोर्ट फिर खराब आई है। इसमें निमोनिया के सफेद धब्बे नजर आए।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि टूथ ब्रश सरीखा सामान बदल देना चाहिए। तौलिया और दूसरे कपड़े इस्तेमाल करने के पहले खौलते पानी में कुछ देर डाले रहे। इसके बाद उनका इस्तेमाल करें।