कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है, लेकिन मौत पर लगाम नहीं लग पा रही है। कानपुर के अलग-अलग 11 कोविड अस्पतालों में 23 रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भी रोगियों के मरने की खबर है, लेकिन आंकड़ा अपडेट नहीं है।
कोरोना संक्रमित अभी भी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं बुधवार को 276 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन करीब चार गुना अधिक 1041 रोगी ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई है। एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज, दो रोगियों की कांशीराम अस्पताल, एक रोगी की नारायणा मेडिकल कालेज, एक की जीटीबी अस्पताल, एक की मरियमपुर, एक की द्विवेदी अस्पताल, एक की मेडिहेल्प, तीन की प्रिया अस्पताल, दो की फॉर्च्यून अस्पताल, एक की कुलवंती में मौत हुई।
हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल का आईसीयू फुल है। रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। बुधवार को 54 रोगी अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इनमें 10 रोगी हैलट, एक रोगी जीटीबी, एक रोगी फैमिली, एक रोगी केएमसी, रामा से 18, एसपीएम से एक, कुलवंती से एक, जेएल रोहतगी से एक, ग्रेस से एक, मरियमपुर से एक, रीजेंसी से आठ, मधुराज से आठ, मेडिहेल्प अस्पताल से दो रोगी संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अभी तक कुल 80 हजार 197 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 71 हजार 988 ठीक हो गए। 1536 रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आठ हजार 770 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं।