30 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति हाईस्कूल की क्लास में एक छात्र के नाम से आईडी बनाकर शामिल हुआ था। चैटिंग पर अभद्र बातें लिखीं। शिक्षक ने उसे क्लास से रिमूव कर दिया था।
कानपुर में जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की ऑनलाइन क्लास में पिछले दिनों एक अज्ञात युवक ने अपशब्द लिखे। प्रधानाचार्य ने नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन क्लास गूगल मीट एप्लीकेशन से कराई जाती है।
विज्ञापन
30 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति हाईस्कूल की क्लास में एक छात्र के नाम से आईडी बनाकर शामिल हुआ था। चैटिंग पर अभद्र बातें लिखीं। शिक्षक ने उसे क्लास से रिमूव कर दिया था। दो दिन बाद वह फिर दूसरे छात्र के नाम से क्लास में शामिल होकर छात्रों व शिक्षकों के बारे में अपशब्द लिखने लगा।
विरोध पर गाली-गलौज की। प्रधानाचार्य ने बताया कि अपराधी कोई जानकार ही प्रतीत हो रहा है जो क्लास के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भी जानता है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि साइबर सेल टीम की मदद से अपराधी का पता लगाया जा रहा है। आईपी एड्रेस पता लगाने के लिए गूगल से संपर्क किया जा रहा है।