फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की हो सकती कालाबाजारी, कैट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र

Wed, 19 May 2021 01:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने के बाद लिपोसोमल सॉल्ट के इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। कैट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र भेज ब्लैक फंगस के उपचार के लिए आवश्यक लिपोसोमल सॉल्ट के इंजेक्शन की बाजार में किल्लत होने की बात कही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली स्थित भागीरथ प्लेस दवा का थोक बाजार है।
विज्ञापन


यहीं से कानपुर समेत हर राज्य व जिलों में दवा की सप्लाई की जाती है। लिपोसोमल सॉल्ट के इंजेक्शन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इन इंजेक्शनों को पहले सीमित मात्रा में निर्यात किया जाता था पर अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने के बाद मांग बढ़ गई है।

ऐसे में इनकी भी कालाबाजारी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सरकार इंजेक्शन बनाने वाली कंपनियों से सीधे बात करके सप्लाई का नियंत्रण अपने हाथ में ले ताकि जरूरतमंद को इंजेक्शन समय पर मिले और कालाबाजारी रुक सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें