फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोविड अस्पतालों 24 घंटे में कोरोना से 22 मौतें, 407 नए संक्रमित

Sun, 09 May 2021 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

24 घंटे के अंदर 22 और रोगियों की मौत हो गई है। ये रोगी शहर के विभिन्न 11 कोविड अस्पतालों में मरे हैं। यह आंकड़ा कोविड अस्पतालों का है।
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोविड अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर 22 और रोगियों की मौत हो गई है। ये रोगी शहर के विभिन्न 11 कोविड अस्पतालों में मरे हैं। यह आंकड़ा कोविड अस्पतालों का है। रोगियों की मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है। इसमें होम आइसोलेशन और छोटे नर्सिंगहोमों में मरने वाले रोगियों की गिनती शामिल नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को कोरोना के 407 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या घटी है लेकिन अस्पताल आने वाले रोगी अब भी गंभीर हालत में आ रहे हैं। इनका आक्सीजन लेवल नीचे रहता है। चार रोगियों की मौत हैलट मेें हुई। चार मौतें रामा मेडिकल कालेज, एक मौत कांशीराम अस्पताल, एक नारायणा मेडिकल कॉलेज, दो मौत केएमसी, दो मौत कृष्णा मल्टी स्पेशिएलटी, एक मौत फॉर्च्यून, एक द्विवेदी अस्पताल, एक मौत मेडिहेल्प, एक मौत न्यू लीलामणी अस्पताल और एक मौत प्रिया अस्पताल में हुई है।

 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन और मौतों का ब्योरा दिया है, लेकिन स्पष्ट नहीं किया कि मौत किस अस्पताल में हुई। इनमें से अधिकाश रोगियों में कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। इसके अलावा कुछ रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद सांस तंत्र में दिक्कत होने से दूसरे अंगों में भी खराबी आ गई।

अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1467 हो गई है। कुल संक्रमित 79 हजार 52 हैं। इनमें 68 हजार 411 इलाज से अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या नौ हजार 174 हो गई है।

तीन गुना से ज्यादा लोगोें ने संक्रमण को हराया
रविवार को जितने संक्रमित मिले हैं, उससे तीन गुना से ज्यादा ने कोरोना को मात दी है। रविवार को 407 नए संक्रमित मिले और 1380 संक्रमण मुक्त हो गए। 99 रोगी अस्पतालों में तो 1281 होम आइसोलेशन में ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9591 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 1845 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 7776 सैंपल रूटीन में लिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें