कानपुर में कोरोना के संक्रमण में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। रविवार को पांच दिन में सबसे कम 1223 नए संक्रमित मिले, जबकि इसके दोगुना 2484 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। वहीं 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें से सात की मौत 24 घंटे के भीतर हुई।
11 मौतों का ब्योरा पोर्टल पर देरी से अपडेट किया गया। हालांकि, होम आइसोलेशन में हुई मौत का ब्योरा इसमें शामिल नहीं है। इससे मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों से अधिक हो सकती है। हैलट में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि कांशीराम अस्पताल में तीन रामा मेडिकल कॉलेज और मधुराज नर्सिंगहोम में दो-दो संक्रमितों की जान गई।