फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रोगी कैंसर का इलाज कराने पहुंचा अस्पताल, ओपीडी सील, डॉक्टर समेत तीन को जांच के लिए भेजा

Tue, 21 Apr 2020 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी अस्पताल में भर्ती हुआ था कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के रेड जोन एरिया में शामिल अनवरगंज से कोरोना का मरीज कैंसर का इलाज कराने रविवार को फॉर्चून हॉस्पिटल गया था। मंगलवार को इसका पता चलते ही नर्सिंगहोम में मरीज का चेकअप करने वाले डॉक्टर और दो कर्मचारियों को कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। इटावा निवासी वृद्ध कैंसर रोगी की बेटी रेल बाजार थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। 19 अप्रैल को मरीज को पूर्वाह्न 11:30 बजे फॉर्चून हॉस्पिटल, गीता नगर ले गए।

वहां ओपीडी में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल खन्ना ने उसे देखकर ऑपरेशन की जरूरत बताई। उन्होंने भर्ती करने से पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। अब इस मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच यह मरीज तमाम लोगों के संपर्क में आया। मंगलवार को मरीज की हिस्ट्री लेने पर उसके फार्च्यून हॉस्पिटल जाने का पता चला पता चला।
विज्ञापन


नर्सिंग होम में बताया गलत पता
इटावा निवासी कैंसर रोगी ने नर्सिंग होम में इटावा या अनवरगंज का पता बताने के बजाय अपना गलत पता बताया। नर्सिंग होम के प्रमुख डॉ. मनीष वर्मा ने बताया कि इस मरीज ने खुद को कल्याणपुर निवासी बताया था।

कैंसर का मरीज ओपीडी ब्लॉक में 10-15 मिनट रहा था। ओपीडी में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, फिर भी ओपीडी ब्लॉक को सैनिटाइज कर 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर और दोनों कर्मचारियों को हैलट की फ्लू ओपीडी में जाकर कोरोना की जांच कराने के बाद खुद को क्वारंटीन करने को भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

डॉ. मनीष वर्मा, नर्सिंगहोम प्रमुख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें