फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू नेट से जांच में जूनियर डॉक्टर फिर पॉजिटिव, एक डॉक्टर का ड्राइवर भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्सला अस्पताल की जूनियर डॉक्टर में यहां की ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में दोबारा कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके पहले उसकी रिपोर्ट कोविड लैब से पॉजिटिव आ चुकी है। इसी अस्पताल के एक डॉक्टर के ड्राइवर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब दोनों का कन्फर्मेशन टेस्ट कोविड लैब में होगा। वहीं संक्रमण की पुष्टि के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने ड्राइवर को घर जाने दिया।
विज्ञापन

उर्सला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से बुधवार को 10 मरीजों के नमूनों की जांच हुई थी। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ड्राइवर शिवाजी नगर का बताया जा रहा है। अस्पताल के दूसरे डॉक्टर ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार था। लक्षण के आधार पर डॉक्टर ने नमूना तो लिया लेकिन उसे भर्ती नहीं किया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पता चला वह घर पहुंच चुका है। मरीज को फोन कर बुलाया गया लेकिन वह देर शाम तक पहुंचा नहीं था। उधर, उर्सला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि ट्रूनेट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मरीज को कोरोना का मरीज मान लिया जाता है पर कन्फर्मेशन टेस्ट कराया जाता है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को निगेटिव माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें