फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात दे लौटे, तालियां बजीं, फूूल बरसे

विज्ञापन
कोरोनावायरस की जंग जीत जाए शंख बजाकर फुल बरसा कर स्वागत किया गया किदवई नगर चंद्र गंगा अपार्टमेंट
विज्ञापन
किदवई नगर एच-टू ब्लॉक स्थित चंद्रगंगा अपार्टमेंट निवासी तीन और कोरोना मरीजों को शनिवार को कांशीराम ट्रामा सेंटर से छुट्टी मिल गई। पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपार्टमेंट लौटने पर इन लोगों का घंटा, घड़ियाल व फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। आसपास के लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

विदित हो कि विदेश से लौटे चंद्रगंगा अपार्टमेंट निवासी वीरेंद्र अग्रवाल पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद परिजनों व क्षेत्र के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए। इनमें से वीरेंद्र के बेटे मनन अग्रवाल, भाभी सीमा अग्रवाल व पड़ोसी मंजू केडिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन लोगों को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने पर वीरेंद्र अग्रवाल को 30 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अब बाकी लोग भी घर आ गए हैं। हालांकि ये सभी अभी होम क्वॉरंटीन में रहेंगे। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र अग्रवाल भी शामिल रहे। उधर, महामारी को मात दें लौटीं मंजू केडिया ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि हमें साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें