फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार फीट गहरे स्वीमिंग पूल में ठेकेदार डूबा, दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, मां हुई बदहवास…कही ये बात

Tue, 24 Jun 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में रविवार देर रात हादसा हुआ। इसमें चार फीट गहरे स्वीमिंग पूल में ठेकेदार की डूबकर मौत हो गई। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में नहाने में युवक शिखर सिंह की इस तरह हुई मौत (स्टेप-1) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार रात दोस्तों संग पूल पार्टी कर रहा नगर निगम का एक ठेकेदार चार फीट गहरे स्वीमिंग पूल में डूब गया। पास में ही पानी में अठखेलियां कर रहे दोस्तों के पास जब उसका शव उतराता हुआ पहुंचा, तो घटना का पता चला। सभी उसे कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाई-ब्लॉक किदवईनगर निवासी शैलेंद्र सिंह की कलक्टरगंज में रुई की आढ़त है। उनका इकलौता बेटा शिखर सिंह (24) नगर निगम में ठेकेदारी करता था। रविवार शाम को वह इलाके में रहने वाले अंकित, विशाल, देवेंद्र, भोलू और शिवम व एक अन्य दोस्त के संग सनिगवां स्थित एक रिसॉर्ट में मौज मस्ती करने गया था।

स्विमिंग पूल में नहाने में युवक शिखर सिंह की इस तरह हुई मौत (स्टेप-2) - फोटो : amar ujala
शव उतराकर नहा रहे दूसरे युवकों के पास पहुंचा
दोस्तों के अनुसार देर रात सभी स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। रात 12:49 बजे तेज आवाज में गाना बज रहा था। इस दौरान मस्ती में सराबोर युवक पानी में झूम रहे थे।शिखर नहाते हुए पूल में दोस्तों से अलग हो गया और अचानक डूबने लगा। काफी देर तक पानी में अंदर रहने के बाद उसका शव उतराकर पास में नहा रहे दूसरे युवकों के पास पहुंच गया।

स्विमिंग पूल में नहाने में युवक शिखर सिंह की इस तरह हुई मौत (स्टेप-3) - फोटो : amar ujala
डूबते दोस्त पर नहीं पड़ी किसी की नजर
दोस्तों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन कांशीराम अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नहाने के दौरान शिखर का संतुलन बिगड़ गया और वह खुद को संभाल नहीं पाया। फुटेज से पता चला है कि कुछ सेकेंड पानी के अंदर रहने के बाद शिखर ने ऊपर आने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसका सिर पानी के अंदर और पैर ऊपर हो गए।

स्विमिंग पूल में नहाने में युवक शिखर सिंह की इस तरह हुई मौत (स्टेप-4) - फोटो : amar ujala
21 सेकेंड बाद पैर ऊपर निकले
उसने खुद को संभालने की भरसक कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शिखर सिंह का सिर डुबकी लगाने के 17 सेकेंड बाद बाहर आया। फिर एकाएक नीचे गया और 21 सेकेंड बाद दोनों पैर ऊपर आए और फिर नीचे चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई और शव उतराने लगा।
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में नहाने में युवक शिखर सिंह की इस तरह हुई मौत (स्टेप-5) - फोटो : amar ujala
मां हुई बदहवास
घटना के बाद दोस्तों और रिसॉर्ट वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बताया तो घर में कोहराम मच गया। मां बीनू बदहवास हो गईं। बहन अनामिका उसका नाम लेकर रोती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें