कानपुर के रावतपुर और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्रों में सोमवार देर रात अलग-अलग दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटकते मिलने पर परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ही मामलों में परिजन आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बता सके हैं।
रावतपुर गांव निवासी राजीव शुक्ला (50) प्लंबर ठेकेदार थे। परिवार में पत्नी माधुरी, बेटे आशी, शीनू और तनय हैं। परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात उन्होंने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। हालांकि परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता सके। वहीं, सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कुमाऊपुर कसिगवां निवासी आशुतोष मिश्रा (26) देवी जागरण में भजन गाते थे।