फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘कल बेटी की शादी और विभाग ने काट दी बिजली’, स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के उपभोक्ता, SDM को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 03:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में प्रीपेड मीटरों की गड़बड़ी के कारण 2000 के रिचार्ज के बावजूद बेटी की शादी वाले घर की बिजली काट दी गई। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने आधा प्रीपेड बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर गुरुवार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं ने बिना उनकी सहमति के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने और रिचार्ज होने पर भी बिजली काटने का आरोप लगाया है। एक महिला बताया कि दो हजार का रिचार्ज होने के बाद भी बिजली काट दी गई। कल बेटी की शादी है।

विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया है। कस्बे के जन्मेजय, मुकेश दीक्षित, तराना, सुनील, अनुज गोस्वामी, ब्रह्मादिन पाण्डेय, पवन समेत आधा सैकड़ा महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है, कि उन्हें इन मीटरों के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं।

विज्ञापन

http://



कल बेटी की शादी और विभाग ने काट दी बिजली

समय पर भुगतान करने के बावजूद भी खाते माइनस में चले जाते हैं। कई उपभोक्ताओं के पास स्मार्ट मोबाइल फोन भी नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें बिल की जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे समय पर बिल जमा नहीं कर पाते।  शिवपूरी पश्चिमी निवासी मम्मू पत्नी स्व. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो हजार रुपये का रिचार्ज दो दिन पहले किया था, कल बेटी की शादी है। आज रात में विद्युत सप्लाई काट दी गई। कई बार शिकायत करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें