भविष्य में भी देश का नाम करेंगे रोशन
वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक सत्रों का अनुभव भी उन्हें मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि आरिज की मेहनत, अनुशासन और जिज्ञासु प्रवृत्ति अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरिज भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।
http://
आरिज की सफलता पर हर्ष का माहाैल
आरिज की इस सफलता पर शिक्षक गण, सहपाठी और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आरिज विद्यालय में कार्यरत पीजीटी अर्थशास्त्र मोहम्मद नदीम खान के पुत्र हैं। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्र भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।