फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी से समतल कराई गई जमीन, जाम से मिलेगी राहत

Sat, 11 Oct 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए क्षतिग्रस्त पुराने गंगा पुल से 50 मीटर की दूरी पर नए पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन जेसीबी से जमीन समतल कराने का काम हुआ, जबकि पुल की डिजाइन में बदलाव का विकल्प भी खुला रखा गया है, ताकि मकानों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में जाम की समस्या से राहत के लिए गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। क्षतिग्रस्त पुराने गंगा पुल से 50 मीटर की दूरी पर मिश्रा कॉलोनी छोर पर यह बनाया जा रहा है। सेतु निगम की कार्यदायी एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। पहले दिन जेसीबी से समतल कराने का काम कराया गया।

विज्ञापन

सेतु निगम के जेई कुंदन और कार्यदायी एजेंसी के सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पहले दिन रेलवे अंडरपास के पास जमीन समतल कराने का काम कराया गया है ताकि यहीं से पुल निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री को ले जाया जा सके। बताया कि पुराने क्षतिग्रस्त पुल के नीचे रहने वालों को हटने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

मकान अधिक जा रहे होंगे, तो निर्णय बदला जा सकता है
जेई ने बताया कि पुल की डिजाइन के अनुसार अभी पुल मिश्रा कॉलोनी के गांधी चौक स्थल पर उतारा जा रहा है, लेकिन यहां अगर लोगों के मकान अधिक जा रहे होंगे, तो निर्णय बदला जा सकता है। इसके बाद पुल को फिर सीधा न ले जाकर उसमें मोड़ देकर सीधे पुराने क्षतिग्रस्त गंगा पुल के ऊपर से होकर जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें