फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ठेके में घुसा सिपाही, सेल्समैन को सोता देख चुराई शराब, वीडियो वायरल

Tue, 21 Sep 2021 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि काकादेव थाने में सिपाही की तैनाती नहीं है। सिपाही कहां का है और ठेका कहां का है, इस बारे में जानकारी करने के लिए एसीपी स्वरूपनगर वृजनारायण सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अंग्रेजी शराब ठेके से शराब की बोतलें चोरी करते सोमवार को एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो रावतपुर के एक शराब की दुकान का बताया जा रहा है। सिपाही की तैनाती काकादेव थाने में बताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि काकादेव पुलिस ने सिपाही की पहचान से इंकार कर दिया है। मामले की जांच एसीपी स्वरूपनगर को सौंपी गई है। वीडियो में सिपाही ठेके के अंदर घुसते नजर आ रहा है। सेल्समैन ठेके के अंदर लेटा हुआ है। इस बीच सिपाही गत्तों में रखी शराब की दो बोतलें उठाकर जेब में रखकर बाहर आता है।

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि काकादेव थाने में सिपाही की तैनाती नहीं है। सिपाही कहां का है और ठेका कहां का है, इस बारे में जानकारी करने के लिए एसीपी स्वरूपनगर वृजनारायण सिंह को जांच सौंपी गई है। पहचान होते ही सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें