फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: परिवर्तन का आधार बनेगा युवा, कानपुर में युवा पंचायत के जरिए कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Sun, 17 May 2026 08:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर दक्षिण के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को महानगर कांग्रेस द्वारा “युवा अधिकार पंचायत” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में तथा एआईसीसी सदस्य एवं किदवई नगर कोऑर्डिनेटर विकास अवस्थी के संयोजन और संचालन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
युवा अधिकार पंचायत में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंद नगर क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस महानगर कमेटी द्वारा आयोजित युवा अधिकार पंचायत में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता और एआईसीसी सदस्य व किदवई नगर कोऑर्डिनेटर विकास अवस्थी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान सरकार की नीतियों से असंतोष जताते हुए 219 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताया।

विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं का कांग्रेस में स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का जोश चरम पर था। ढोल-नगाड़ों की थाप और कांग्रेस समर्थक नारों के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक विकास अवस्थी ने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियों, विशेषकर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विफलता के कारण लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। 219 युवाओं ने विधिवत सदस्यता लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
युवाओं को संबोधित करते हुए विकास अवस्थी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, आज का युवा बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और बार-बार रद्द हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं से पूरी तरह निराश हो चुका है। कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। वहीं, एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित सविता, प्रभाकर पाण्डेय, अनुराग पाल और ऋषि तिवारी ने भी युवाओं की वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार रखे।

जिलाध्यक्ष का आह्वान: एकजुट होकर लाएं परिवर्तन
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब देश का युवा आंदोलित हुआ है, सत्ता में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए सफल आयोजन के लिए विकास अवस्थी की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये प्रमुख चेहरे रहे मौजूद
पंचायत में मुख्य रूप से जेपी पाल, आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, नौशाद आलम मंसूरी, हरीश बाजपई, रितेश यादव, पदम मोहन मिश्रा, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, राम नवल, रामस्वरूप तिवारी, फजल खान, रवि तिवारी, राज किशोर वर्मा, रमाकांत शर्मा, मदन मोहन राखरा, आनंद वर्मा, विनोद अवस्थी, नागेंद्र यादव, नीरज तिवारी, इमराना खान, जफर शाकिर मुन्ना, कमलाकांत तिवारी और राजेश खन्ना सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें