महानगर इकाई की पांच विधानसभा क्षेत्रों में होगी दलित पंचायत
महानगर कांग्रेस की बैठक में तय हुआ कि पार्टी सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों को जोड़ने के लिए दलित पंचायत का आयोजन करेगी। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि 10 मई से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रैली भी निकाली जाएगी। इसके जरिए जनसमस्याओं, महंगाई को उजागर किया जाएगा।
ये लोग रहे शामिल
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रभारी कोऑर्डिनेटर घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही महानगर स्तर पर समन्वय बनाने के लिए महानगर प्रभारी घोषित होंगे। यहां पर प्रतिभा अटल पाल, अवनीश सलूजा, श्यामदेव सिंह, उमेश दीक्षित बबलू, अतहर नईम, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राकेश साहू, मदन गोपाल राखड़ा, शंकरदत्त मिश्रा, इखलाख अहमद डेविड, पदम मिश्रा, इकबाल अहमद, रमनीक चतुर्वेदी, दिनेश बाजपेई, हाजी फजल आदि रहे।