फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फूलबाग अग्निकांड पीड़ितों को 10 लाख मुआवजे की मांग, कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन

सार

Kanpur News: कानपुर के फूलबाग क्षेत्र में हुई आग की घटना के बाद प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग तेज हो गई है। इस मामले को लेकर कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ितों की स्थिति से अवगत कराया और राहत की मांग उठाई।
विज्ञापन
DM को सौंपा ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी व मौजूद अग्निपीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्या सीधे प्रशासन के सामने रखी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केस्को की लापरवाही के कारण दुकानों में आग लगी, जिससे कई परिवारों की आजीविका पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई दुकानदारों का सामान, नगदी और जरूरी वस्तुएं जलकर खत्म हो गईं। पवन गुप्ता ने बताया कि कई परिवारों ने अपनी बेटियों की शादी के लिए जमा की गई 20 से 25 लाख रुपये तक की नकदी भी इस आग में खो दी।

विज्ञापन
Trending Videos

कलक्ट्रेट में मौजूद फूलबाग अग्निकांड पीड़ित - फोटो : amar ujala

वहीं फल और सब्जी कारोबार से जुड़े लोगों का भी भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से करीब 30 परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपये का मुआवजा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का दायित्व है कि संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव मदद प्रदान करे।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी, मुकेश वाल्मीकि, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, किरण गुप्ता, विनोद अवस्थी, सुनील वाल्मीकि सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं पीड़ित परिवारों में बबली, शशि, सोनी चौरसिया, सुनीता कश्यप, राजकुमार कश्यप समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें