फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांग्रेस ने सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर किया हमला, पवन गुप्ता बोले- हर थाने में अपराधों का अंबार

Fri, 29 Aug 2025 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर में हर थाने में अपराधों का अंबार है। भाजपा राज में अपराधी फल-फूल रहे हैं, और जमीन कब्जा माफिया भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
कानपुर महानगर कांग्रेस और नगर ग्रामीण कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर महानगर कांग्रेस और नगर ग्रामीण कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था के विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी शासन के आठ साल में कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

विज्ञापन

दोनों नेताओं ने बताया कि चोरी, जमीन कब्जा, चेन स्नैचिंग, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्टिंग और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामले कानपुर को अपराधपुर बना चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पार्षद द्वारा हाल ही में एक कार्यकर्ता को पीटा गया और पुलिस आम जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें