फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोडवेज बस के बीच दबकर कंडक्टर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

Wed, 13 Aug 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रामादेवी चौराहे पर दो रोडवेज बसों के बीच में फंसकर एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक कंडक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह रामादेवी चौराहे पर सवारी भरने के दौरान रोडवेज बस कंडक्टर दो बसों के बीच में फंस गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कांशीराम हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आजमगढ़ के रहने वाले विनय (55) के रूप में हुई।

विज्ञापन

बस विकास नगर डिपो की बताई जा रही है। बस झकरकटी से प्रयागराज जा रही थी। तभी रामादेवी चौराहे के पास सवारी लेने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें