फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लाखों की लागत का सामुदायिक शौचालय बना कबाड़ घर, ग्रामीणों ने भूसा और उपले रखकर किया कब्जा

Sat, 09 Aug 2025 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर के राजेपुर गांव में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में खराब हो चुका है। ग्रामीणों ने उस पर भूसा और उपले रखकर कब्जk कर लिया है, जिससे लोगों को बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
राजेपुर गांव में बेहाल सामुदायिक शौचालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शिवराजपुर में बिलहन ग्राम पंचायत के राजेपुर गांव में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय अब कबाड़ घर में तब्दील हो गया है। रखरखाव के अभाव में यह शौचालय पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है और गांव के कुछ लोगों ने इसमें भूसा, गोबर के उपले और लकड़ियां भरकर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

ग्रामीण रोशन, रामकुमार, श्याम बाबू और महेंद्र ने बताया कि पिछली प्रधानी में यह शौचालय ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनवाया गया था। लेकिन, अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह बर्बाद हो गया। शौचालय पर कब्जा होने की वजह से गांव के लोगों को बारिश के मौसम में भी बाहर शौच के लिए जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें