फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेम विवाह के छह माह बाद मौत को गले लगाया, पति से विवाद के बाद फोन कर कहा था- जान देने जा रही हूं

Thu, 26 Mar 2026 08:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि मूलरूप से सिकंदरा निवासी लक्ष्मी (26) मोहित कटियार के साथ प्रेम विवाह किया था। आठ मार्च को कल्याणपुर में किराए पर रहने आए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद के बाद मोहित काम पर चले गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद 10 बजे लक्ष्मी ने मोहित को फोन किया। कहा मैं जान देने जा रही हूं, तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पत्नी की बात सुनकर मोहित ने तुरंत पड़ोसी पूजा को फोन किया। पड़ोसी महिला मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थानाप्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें