फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संयुक्त संघर्ष समिति की सभा का आयोजन, कर्मचारियों ने मांगा प्रसार भारती मॉडल, कही ये बात

Thu, 11 Sep 2025 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किला मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चारों महासंघों कि सिर्फ एक ही मांग है कि सरकार सभी आयुध कर्मियों के लिए प्रसार भारती मॉडल की तरह सरकारी सेवा चुनने का विकल्प दिया जाए।
विज्ञापन
मंच से सभा को बंबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर के गेट पर सभा की गई। प्रतिरक्षा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने अब 31 दिसंबर के बाद आयुध कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

मंत्रालय का कहना है कि अब कर्मचारियों को कंपनी या सरकारी व्यवस्था में बने रहने का विकल्प चुनना होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी और महासंघ के सचिव सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि चारों महासंघों कि सिर्फ एक ही मांग है कि सरकार सभी आयुध कर्मियों के लिए प्रसार भारती मॉडल की तरह सरकारी सेवा चुनने का विकल्प दिया जाए।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
अगर कर्मचारी बिना प्रसार भारती मॉडल के सरकारी सेवा का विकल्प चुनेंगे, तो सरकार कर्मचारियों को सरप्लस बताकर इधर-उधर ट्रांसफर कर परेशान करेगी। इस मौके पर एआईडीईएफ के सदस्य पीके चटर्जी, समिति के संयोजक योगेंद्र सिंह चौहान, समीर बाजपेई, महेंद्र नाथ, अनिल कुमार, नरेश तिवारी, सुधीर सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें