हास्य कलाकार की बहन ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रावतपुर पुलिस को बताया कि करीब एक माह से उनके घर पर आए दिन धमकी भरा एक लेटर फेंका जा रहा है। इसमें किसी बच्चे की हैंडराइटिंग प्रतीत हो रही है। अब तीन लाख रुपये रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
कानपुर में किदवई नगर निवासी मुंबई में रह रहीं हास्य कलाकार नेहा शर्मा की मसवानपुर निवासी बहन मेघा पांडेय ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मेघा ने रावतपुर पुलिस को बताया कि वह पति सुधीर और दो बेटियों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
करीब एक माह से उनके घर पर आए दिन धमकी भरा एक लेटर फेंका जा रहा है। इसमें किसी बच्चे की हैंडराइटिंग प्रतीत हो रही है। अब तीन लाख रुपये रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी शरारती तत्व द्वारा लेटर फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। आसपास पूछताछ की जा रही है।