फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी की डिवाइस से एक मिनट में एकत्र करें 22 जीबी डाटा, इतनी है कीमत

Wed, 06 Nov 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी की मदद से तैयार हुई डिवाइस से प्रति मिनट 22 जीबी तक डाटा एकत्र किया जा सकेगा। इसकी कीमत महज तीन लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में इंक्यूबेटेड स्टार्टअप चक्रा इमेजर की मदद से अब एक मिनट में 22 जीबी डाटा एकत्र किया जा सकता है। इंक्यूबेटेर शुभम पांडे ने बताया कि आने वाले समय में केवल साइबर क्राइम ही होंगे। ऐसे में डाटा के विश्लेषण की मदद से ही हैकर्स को पकड़ा जा सकेगा। किसी भी साइबर क्राइम में डाटा को एकत्र करना बड़ी चुनौती है। कहा कि अभी तक जो विदेशी डिवाइस उपलब्ध हैं वे ऐसा करने का 12 से 17 लाख रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन


इनकी स्पीड 30 जीबी प्रति मिनट होती है। शुभम ने कहा कि जो डिवाइस आईआईटी की मदद से तैयार हुई है उसमें प्रति मिनट 22 जीबी तक डाटा एकत्र किया जा सकेगा। इसकी कीमत महज तीन लाख रुपये होगी। शुभम ने कहा कि एकत्र डाटा को एनालाइज करना लोगों के बस का नहीं है। इसके चक्रा एनालाइजर तैयार किया है। इसमें एआई एजेंट हैं जो मिनटों में डाटा को एनालाइज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें