कानपुर में बारिश के साथ बढ़ी उमस के बीच जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप अब घरों और खेतों के आसपास निकलने लगे हैं। इस बीच महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव के खेतों में कोबरा और अजगर की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ चरवाहे खेतों में थे, तभी उन्होंने काले नाग और अजगर को आपस में भिड़ते देखा। लड़ाई के दौरान दोनों सांप अचानक आक्रामक हो गए और चरवाहों की तरफ डसने के लिए दौड़े।चरवाहे किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।