फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोचिंग संचालक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- अम्मा का ख्याल रखना…मुझे हंसते हुए विदा करना

Sun, 29 Jun 2025 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षमा करना, अम्मा का ख्याल रखना, कोई रोने ना देना…मुझे हंसते हुए विदा करना। जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में सुसाइड नोट लिखकर कोचिंग संचालक अजय साहू ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मानसिक रूप से कोचिंग संचालक परेशान था।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ रहता था। डिफेंस कॉलोनी निवासी अजय साहू (32) कोचिंग संचालक था। परिवार में पिता शिवप्रसाद साहू, मां कुसुमा साहू व चार भाई है।

सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
मानसिक रूप से अस्वस्थ था अजय
बीते रविवार सुबह अजय ने दूसरे तल पर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई अनिल साहू ने बताया कि अजय मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जिसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। अजय मां कुश्मा के साथ डिफेंस कॉलोनी में चचेरे भाई संजीव के मकान में रहता था।
विज्ञापन

इस पंखे से लटकी मिली थी बॉडी - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
यहीं, बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर जीवन यापन कर रहा था। पिता शिवप्रसाद साहू की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। परिवार में चार भाई में से सबसे छोटा अजय था। मृतक अविवाहित था। जाजमऊ थानाप्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सुसाइड नोट कब्ज़े में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें