फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएनजी सिटी बस चालक गए हड़ताल पर, परिवहन सेवा ठप, यात्री परेशान

Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ड्यूटी न मिलने और दीपावली पर बोनस की मांग कर विरोध जताया। चालकों ने फजलगंज स्थित डिपो में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
फजलगंज स्थित डिपो में चालकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएनजी बस चालकों ने ड्यूटी न मिलने और दीपावली पर बोनस न देने पर विरोध जताया है। पहले से ही शहर में सिटी सीएनजी बसों का संचालन कम था और अब मंगलवार को संविदा चालकों ने हड़ताल कर दी। इससे विभिन्न रूटों पर सीएनजी बसें नहीं चलीं। इस कारण बिल्हौर, घाटमपुर, रामादेवी से आईआईटी के बीच सवारियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


हड़ताल की वजह से रामादेवी से मंधना जाने वाली दो नंबर बस फुल होकर गई। सुबह करीब 100 संविदा चालक फजलगंज डिपो पहुंचे। श्यामा एंड श्यामा कंपनी के एमडी से बात की तो उन्होंने कहा कि जो वाहन चलाएगा, उसी को किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होगा। इस पर चालक भड़क गए और नारेबाजी करते हुए हड़ताल का एलान कर दिया। इसके बाद एक भी बस डिपो के बाहर नहीं निकलने दी। दिनभर सवारियां भटकती रहीं। कुछ ने ई-बसों का सहारा लिया तो कुछ ई-रिक्शा और ऑटो से गए। श्यामा एंड श्यामा कंपनी का अनुबंध अक्तूबर में खत्म हो रहा है। अभी 170 में से सिर्फ 20 बसें ही चल रही हैं। इनकी भी आयु अक्तूबर में पूरी हो जाएगी। परिवहन निगम ने कंपनी का अनुबंध नहीं बढ़ाया है। इस वजह से हर चालक को ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। बता दे कि शहर में सीएनजी सिटी बसों का संचालन कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (केसीटीएसएल) कराती है।

सीएनजी बसें अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं क्योंकि इनकी आयु सीमा समाप्त हो रही है। कंपनी का अनुबंध बढ़ा नहीं है। मुख्यालय स्तर पर नई बसें लाने की प्रक्रिया चल रही है। हड़ताल का विशेष असर नहीं रहा। - महेश कुमार, एमडी, केसीटीएसएल

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें