फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमओ ने कहा- मैंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही, मैंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही, पढ़ें मामला

Sun, 15 Jun 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएमओ ने कहा कि कहा कि जहां डीएम निरीक्षण करते रहे वहां की स्थिति मैंने भी देखी और गड़बड़ी पर कार्रवाई की। सीएमओ ने कहा कि उनकी कार्यशैली से शहर के जनप्रतिनिधि खुश हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम को लेकर सीएमओ के वायरल ऑडियो के विवाद को लेकर सीएमओ हरिदत्त नेमी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्वीकार किया कि डीएम ने उनको बैठक से बाहर जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार भी किया। उनका कहना था कि व्यवस्था सुधारने के लिए उनकी सख्ती से नाखुश लोगों ने ही उनके बारे में डीएम को गलत फीड किया।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी ने कहा कि डैश बोर्ड की बैठक से बाहर निकाला जाना उनके लिए अपमानजनक स्थिति रही। कुछ लोगों ने ऑडियो क्लिप बनवाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। क्लिप से उनका कोई लेना-देना नहीं है। विभागीय पटल बदल देने से विभाग के कुछ लोग उनसे नाराज हो गए। इसके अलावा एक फर्म का उन्होंने भुगतान रोक दिया था। यह फर्म दवा सप्लाई करती है।

विज्ञापन

कहा- उनकी कार्यशैली से शहर के जनप्रतिनिधि खुश
मैंने देखा कि सप्लाई में बहुत अनियमितताएं हैं, तो पेमेंट रोकने के साथ ही इसकी शिकायत अधिकारियों से की। कई विभागीय लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। उन्हीं लोगों ने एकजुट होकर मेरे खिलाफ डीएम के कान भरे हैं। इस फर्म ने तीन के बजाए दो साल का ही आईटीआर दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जहां डीएम निरीक्षण करते रहे वहां की स्थिति मैंने भी देखी और गड़बड़ी पर कार्रवाई की। सीएमओ ने कहा कि उनकी कार्यशैली से शहर के जनप्रतिनिधि खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें