केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और निपुण परीक्षा आकलन में जनपद को डी ग्रेड मिलने पर नाराजगी जताई। आधार बनाने और गलतियों को सुधारने के लिए केंद्रों पर लग रही लाइनों को लेकर जिलाधिकारी ने आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश दिए। वर्तमान में कुल 262 आधार केंद्र हैं। आधार अपडेशन के माध्यम से व्यक्ति को अपने आधार में पता, नाम, मोबाइल नंबर, फोटो आदि अपडेशन कराना आसान हो जाएगा।
फैमिली आईडी की प्रगति सही नहीं हुई तो रुकेगा वेतन
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीडी एजी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी। कहा कि यदि जून में फैमिली आईडी की प्रगति सही नहीं हुई तो सभी का जून का वेतन रोक दिया जाएगा।