फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमओ ने सचेंडी और भौंती पीएचसी का निरीक्षण किया, गंदगी देख जताई नाराजगी

Sun, 03 Aug 2025 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सचेंडी और भौंती का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
सचेंडी पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सचेंडी को जल्द ही नया चिकित्साधिकारी मिलेगा। सात जुलाई यहां तैनात चिकित्साधिकारी की मौत के बाद यह पद खाली पड़ा है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सचेंडी और भौंती का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई के निर्देश दिए। रोगियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


सचेंडी और भौंती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल के संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. नेमी ने रविवार को दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सचेंडी के स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लेकर बताया कि वहां चिकित्सा अधिकारी की तैनाती जल्दी कर दी जाएगी। जनमानस को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण करते सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी - फोटो : अमर उजाला
कर्मियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर अपने कार्य पर उपस्थित हों। चिकित्सालय आने वाले रोगियों का समुचित उपचार करें। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ डॉ. नेमी ने ओपीडी रजिस्टर चेक किए और कहा कि रोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण करते सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी - फोटो : अमर उजाला
पैथोलॉजिकल लैब में होने वाली जांचों का मुआयना किया। स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की कमियों को दूर किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें