फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बैराज के 30 गेट खोलकर छोड़ा गया 1.56 लाख क्यूसेक पानी, कटरी व तटवर्ती गांवों में बरती जा रही सतर्कता

Sun, 03 Aug 2025 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा नदी फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। कटरी व तटवर्ती गांवों में सतर्कता बरती जा रही है।
 
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना के साथ अब गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। नदी अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है। गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारी गंगा से सटे कटरी व अन्य गांवों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश के अलावा हरिद्वार, नरौरा से छोड़े जा रहे पानी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 112.90 मीटर रहा जो चेतावनी बिंदु 114 व खतरे के निशान 115 मीटर से नीचे है। नरौरा से 77,369 और हरिद्वार से 94,939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसे देखते हुए बैराज के सभी गेट खोलकर 1.56 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कटरी से सटे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर के नानामऊ में गंगा तट पर भी जलस्तर बहुत कम है। बिठूर स्थित ब्रह्मखुटी भी अभी तक नहीं डूबी है। पिछले साल 13 जुलाई को ब्रह्मखुटी पूरी तरह गंगा में डूब गई थी। नवाबगंज क्षेत्र के भगवानदीनपुरवा गांव व गंगा कटरी के खेतों में अभी पानी नहीं भरा है। यहां से गंगा करीब छह से सात फीट नीचे है। हालांकि, जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें