Kanpur News: आईआईटी कानपुर में उद्योग और तकनीकी संस्थानों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए विशेष समन्वय कार्यक्रम होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
कानपुर में तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर नए विचार और नई खोज को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर में तीन सितंबर को विशेष समन्वय नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बुधवार सुबह लखनऊ से हेलीकाॅप्टर से 10:25 बजे परिसर में बने हेलीपैड पर उतरकर मुख्य ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 10:50 बजे उनका संबोधन होगा। वह आईआईटी में दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वह सीधे लखनऊ चले जाएंगे।